लाइव न्यूज़ :

फुल एक्शन में गहलोत सरकार, हर बुधवार को होगी केबिनेट की बैठक

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 31, 2019 05:32 IST

सरकार अब जनता के लिए जनता का मैंडेट तेजी से लागू करने जा रही है इसके लिए सरकार ने प्रत्येक बुधवार का दिन कैबिनेट की बैठक के लिए सुनिश्चित कर दिया है और मंत्रियों को प्रत्येक बुधवार को जयपुर में रहना सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किये हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में गहलोत सरकार फुल एक्शन में है। इसके चलते प्रदेश स्तर पर व्यापक निर्णय लेने के लिए हर बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुमोदन के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं।

राजस्थान में गहलोत सरकार फुल एक्शन में है। इसके चलते प्रदेश स्तर पर व्यापक निर्णय लेने के लिए हर बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुमोदन के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि संवेदनशील व जवाबदेह प्रशासन वाली गहलोत सरकार अब महीने में कम से कम चार बार आम लोगों से जुड़े बड़े निर्णय कर सकेगी। 

सरकार अब जनता के लिए जनता का मैंडेट तेजी से लागू करने जा रही है इसके लिए सरकार ने प्रत्येक बुधवार का दिन कैबिनेट की बैठक के लिए सुनिश्चित कर दिया है और मंत्रियों को प्रत्येक बुधवार को जयपुर में रहना सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किये हैं। 

सरकार के इस निर्णय से आम लोगों के हित में तेजी से निर्णय होगें। जवाबदेह एवं पारदर्शी प्रशासन के अपने मंत्र को सरकार द्वारा तेजी से लागू किया जा सकेगा। 

सरकारी मशीनरी की गति बढ़ेगी और नौकरशाही को उसकी सार्थकता के साथ काम करवाया जा सकेगा। सरकार की फ्लैगशिप, बजट एवं अन्य योजनाओं को भी जल्दी पूरा किया जा सकेगा।  

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos