फुल एक्शन में गहलोत सरकार, हर बुधवार को होगी केबिनेट की बैठक

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 31, 2019 05:32 IST2019-08-31T05:32:39+5:302019-08-31T05:32:39+5:30

सरकार अब जनता के लिए जनता का मैंडेट तेजी से लागू करने जा रही है इसके लिए सरकार ने प्रत्येक बुधवार का दिन कैबिनेट की बैठक के लिए सुनिश्चित कर दिया है और मंत्रियों को प्रत्येक बुधवार को जयपुर में रहना सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किये हैं। 

Gehlot government in full action, cabinet meeting to be held every Wednesday | फुल एक्शन में गहलोत सरकार, हर बुधवार को होगी केबिनेट की बैठक

File Photo

Highlightsराजस्थान में गहलोत सरकार फुल एक्शन में है। इसके चलते प्रदेश स्तर पर व्यापक निर्णय लेने के लिए हर बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुमोदन के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं।

राजस्थान में गहलोत सरकार फुल एक्शन में है। इसके चलते प्रदेश स्तर पर व्यापक निर्णय लेने के लिए हर बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुमोदन के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि संवेदनशील व जवाबदेह प्रशासन वाली गहलोत सरकार अब महीने में कम से कम चार बार आम लोगों से जुड़े बड़े निर्णय कर सकेगी। 

सरकार अब जनता के लिए जनता का मैंडेट तेजी से लागू करने जा रही है इसके लिए सरकार ने प्रत्येक बुधवार का दिन कैबिनेट की बैठक के लिए सुनिश्चित कर दिया है और मंत्रियों को प्रत्येक बुधवार को जयपुर में रहना सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किये हैं। 

सरकार के इस निर्णय से आम लोगों के हित में तेजी से निर्णय होगें। जवाबदेह एवं पारदर्शी प्रशासन के अपने मंत्र को सरकार द्वारा तेजी से लागू किया जा सकेगा। 

सरकारी मशीनरी की गति बढ़ेगी और नौकरशाही को उसकी सार्थकता के साथ काम करवाया जा सकेगा। सरकार की फ्लैगशिप, बजट एवं अन्य योजनाओं को भी जल्दी पूरा किया जा सकेगा। 
 

Web Title: Gehlot government in full action, cabinet meeting to be held every Wednesday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे