लाइव न्यूज़ :

सुशासन देने में विफल रही गहलोत सरकार: पूनियां

By भाषा | Updated: December 17, 2021 15:55 IST

Open in App

जयपुर, 17 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार सुशासन देने में विफल रही है और सरकार के तीन साल राज्य में किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं के लिए काले अध्याय के रूप में देखे जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन साल शुक्रवार को पूरे किए।

पूनियां ने गहलोत सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में जयपुर में महंगाई को लेकर एक रैली की लेकिन इसमें उन्होंने यह नहीं बताया कि राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वैट क्यों अधिक है और राज्य में लोगों को बिजली महंगी क्यों मिल रही है।

पूनियां ने कहा, ‘‘इस सरकार को उत्सव मनाने का अधिकार नहीं है।’’

भाजपा नेता ने कहा,'गहलोत सरकार के तीन साल किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं के लिए काले अध्याय के रूप में देखे जाएंगे। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और यह सरकार पूर्ण कर्जमाफी के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे