लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में गहलोत सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे

By भाषा | Updated: December 17, 2021 14:58 IST

Open in App

जयपुर, 17 दिसंबर राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के तीन साल शुक्रवार को पूरे हो गए और मुख्यमंत्री ने 'संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार के सफल तीन वर्ष पूर्ण’ होने पर सभी नागरिकों को बधाई दी है।

गहलोत ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताने वाला विज्ञापन साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राज्य की संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार के सफल तीन वर्ष पूर्ण होने पर मैं सभी को हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन और चहुंमुखी विकास की कामना करता हूं।'

उन्होंने लिखा, 'आइए हम सब मिलकर राजस्थान के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं संकल्पबद्धता से अपने कदम बढ़ाएं और मन, वचन व कर्म से इसमें सहभागी बनकर अपनी भूमिका निभाएं।'

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर अनेक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। गहलोत 18 दिसम्बर को यहां जवाहर कला केंद्र में राज्य सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘आपका विश्वास-हमारा प्रयास’ का उद्घाटन करेंगे।

वहीं दोपहर में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित मुख्य समारोह में ऊर्जा, जल संसाधन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण, नगरीय विकास, स्वायत्त शासन, वन, कृषि, सहकारिता, डेयरी एवं उद्योग से सम्बन्धित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें करीब 8 हजार 500 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं करीब 3 हजार 800 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण होगा।

मुख्यमंत्री 19 दिसंबर को 500 से अधिक पुलिस थानों के स्वागत कक्ष, 12 नये पुलिस थाना भवन सहित गृह विभाग के अन्य लोकार्पण करेंगे।

वहीं राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य 20 व 21 दिसम्बर को जिला स्तरीय समारोह में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी, जिला स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत, लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां