लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने पाला पडने से फसलों के नुकसान के लिये विशेष आकलन गिरदावरी के निर्देश दिये

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:05 IST

Open in App

जयपुर, 22 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को निर्देश दिया कि पिछले दिनों राज्य के जिन जिलो में कड़ाके ठंड के दौरान पाला पड़ने से फसलों को नुकसान पहुंचा है वहां वहां विशेष आकलन गिरदावरी की जाए।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘प्रदेश के चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, करौली, भीलवाड़ा एवं हनुमानगढ़ जिलों में पाला पड़ने की सूचना मिली है। इन जिलों में विशेष आकलन गिरदावरी के निर्देश दिए गए हैं जिससे फसल नुकसान की स्थिति में नियमानुसार कृषि अनुदान दिया जा सके।’’

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राज्य में कड़ाके की ठंड से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई हेतु विशेष आकलन गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह