लाइव न्यूज़ :

विदेशों से आने और जाने वाली उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर गहलोत ने चिंता जताई

By भाषा | Updated: July 18, 2021 21:56 IST

Open in App

जयपुर, 18 जुलाई कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के बढ़ते संक्रमण के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार द्वारा विदेशों से आने और जाने वाली उड़ानों की संख्या बढ़ाए जाने पर चिंता जताई है।

गहलोत ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप 111 देशों में फैल गया है। ब्रिटेन में प्रतिदिन मामलों की संख्या 50 हजार से अधिक हो गई है। अनेक देशों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘ यह देखकर लगता है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की शुरूआत हो चुकी है। लेकिन ऐसी जानकारी मिल रही है कि भारत सरकार विदेशों से आने-जाने वाली फ्लाइट की संख्या बढ़ा रही है।’’

गहलोत ने आगे लिखा,‘‘सभी जानते हैं कि भारत में कोरोना वायरस विदेशों से ही आया और इससे करोड़ों लोग संक्रमित हो गए।’’

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को सोच समझ कर ही निर्णय करना चाहिए कि क्या ऐसे समय में विदेशों के साथ आवागमन बढ़ाने पर पुन: संक्रमण फैलने का खतरा नहीं बढ़ जाएगा? उनके अनुसार भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) भी पाबंदियों में अधिक ढील देने पर जल्दी तीसरी लहर आने की आशंका जता चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां