लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने राहुल गांधी के देशव्यापी लॉकडाउन के सुझाव का समर्थन किया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 18:24 IST

Open in App

जयपुर, छह मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाने के लिए देश भर में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के सुझाव का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्ण नियोजित लॉकडाउन से संक्रमण की कड़ी तोड़ने में मदद मिल सकती है।

गहलोत ने ट्वीट किया,' मैं राहुल गांधी के इस आह्वान का पूरी तरह से समर्थन करता हूं कि देशव्यापी लॉकडाउन ही अब एकमात्र उपाय बचा है। एक साल से अधिक समय से हमारे डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ देश के लिए भारी कार्यभार तले काम कर रहे हैं। हमने उनमें से कई को गंवा दिया है।

मुख्यमंत्री के अनुसार संक्रमण की दूसरी लहर हमारे सामने चुनौती बनकर खड़ी है और विशेषज्ञों तथा डाक्टरों का मानना है कि चाहे कितनी भी तैयारी हो हम पहले ही आक्सीजन, दवाईयों एवं अन्य उपकरणों की कमी का सामना कर रहे हैं और जल्द ही हमें चिकित्सा स्टाफ की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है।

गहलोत के अनुसार निर्धनतम जनता, प्रवासी श्रमिकों व आम लोगों को पिछले साल जैसे संकट और दुश्वारियों से बचाने के लिए एक सुनियोजित लॉकडाउन इस संक्रमण की कड़ी तोड़ने में मदद कर सकता है और देश को बेहतर तैयारी में मदद कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार राज्य में जारी आंशिक लॉकडाउन को सख्त करने पर विचार कर रही है। अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस बारे में पांच मंत्रियों के एक समूह का गठन किया। यह मंत्री समूह संभावित कदमों पर विचार कर आज, बृहस्पतिवार को अपने सुझाव देगा। जिसके आधार पर अंतिम निर्णय किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां