लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने रैली को लेकर सलाहकारों के साथ चर्चा की

By भाषा | Updated: December 7, 2021 22:00 IST

Open in App

जयपुर, सात दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 12 दिसंबर को जयपुर में प्रस्तावित 'महंगाई हटाओ रैली' की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अपने नवनियुक्त सलाहकारों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस अनौपचारिक बैठक में कांग्रेस के महासचिव व राजस्थान प्रभारी अजय माकन और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार जितेंद्र सिंह, बाबूलाल नागर, राजकुमार शर्मा, रामकेश मीणा और दानिश अबरार भी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर को होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर गहलोत ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अजय माकन, डोटासरा व अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और पार्टी नेताओं को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में माकन ने कहा कि कार्यकर्ता सुनिश्चित करें कि रैली में भाग लेने के लिये आने वाले लोगों का पूर्ण कोविड टीकाकरण हुआ हो, या फिर 72 घंटे के भीतर हुई उनकी आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आयी हो।

पार्टी ने रैली से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखने के लिए मंत्रियों की अध्यक्षता में 11 समितियों का गठन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है