लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने अधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी घोषणाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 23:24 IST

Open in App

जयपुर, 11 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पूरी दुनिया में सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है और राज्य सरकार समाज के वंचित, असहाय, निराश्रित एवं अन्य सभी जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से प्रयास कर रही है।

गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सामाजिक सुरक्षा संबंधी घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करें। गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए इनके नियमों और प्रक्रियाओं को और सरल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि आवेदन से लेकर लाभ प्रदान करने तक की प्रक्रिया को ऑनलाइन ही पूरा किया जाए] ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द और पूरी पारदर्शिता के साथ मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के पीड़ित परिवारों के लिए ‘मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना’ के तहत राहत पैकेज की घोषणा की थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर पात्र पीड़ित परिवार तक इसका लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव समित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के तहत अब तक 13,701 व्यक्तियों को 91 करोड़ 42 लाख रूपये की सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इसके अलावा कोरोना वायरस के दौरान असहाय एवं निराश्रित 32 लाख परिवारों को पांच किश्तों में 1,865 करोड़ रूपये की अनुग्रह सहायता का भुगतान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण