लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने कोरोना संक्रमण वायरस रोकने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया

By भाषा | Updated: November 22, 2020 16:40 IST

Open in App

जयपुर, 22 नवम्बर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आदेशों का उचित पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गहलोत ने रविवार को ट्वीट के जरिये कहा, ‘‘राज्य भर में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिए एक व्यापक बैठक आयोजित की गई है जिसमें मौजूदा स्थितियों और वायरस को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता जीवन को बचाना और पर्याप्त उपचार प्रदान करना है। लोगों को स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘ संक्रमण को रोकने की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्रिमंडल की कल रात बैठक में लिए गए निर्णयों का अनुपालन सुनिश्चित करना है, जिसमें रात का कर्फ्यू भी शामिल है और यह भी सुनिश्चित करना है कि लोगों को असुविधा न हो।’’

श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में गहलोत ने उन क्षेत्रों में रोकथाम के प्रयासों की बारीकी से निगरानी करने के निर्देश दिए जिनमें संक्रमण की दर अधिक है।

उन्होंने वहां यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोग बाहर जाने पर मास्क पहनने के लिए नियम का पालन करें।

उल्लेखनीय है कि शनिवार रात को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सम्पन्न मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित आठ जिला मुख्यालयों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है।

इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में धारा-144 लगाई गयी है।

मंत्रिमंडलीय बैठक में सर्दी और त्योहारी सीजन के कारण बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर नियंत्रित करने के उपायों पर विचार किया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित आठ जिला मुख्यालयों (जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर एवं भीलवाड़ा) के नगरीय क्षेत्र में बाजार, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल एवं अन्य वाणिज्यिक संस्थान रात्रि सात बजे तक ही खुले रहेंगे। इन आठ जिला मुख्यालयों के नगरीय क्षेत्र में रात्रि 8.00 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं