गहलोत भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक खेल में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
By भाषा | Updated: August 5, 2021 10:47 IST2021-08-05T10:47:09+5:302021-08-05T10:47:09+5:30

गहलोत भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक खेल में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
जयपुर, पांच अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को भारतीय पुरूष हॉकी टीम को तोक्यो में ओलंपिक खेल में जर्मनी को हरा कर कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
गहलोत ने ट्वीट के जरिये बधाई देते हुए कहा कि ‘‘भारतीय पुरूष हॉकी टीम को तोक्यो ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ इस शानदार जीत और देश के लिये कांस्य पदक जीतने के लिये हार्दिक बधाई। यह भारतीय हॉकी के लिये एक महान क्षण है और टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। सभी खिलाडियों पर गर्व है।’’
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक खेल में पदक जीत कर फिर से इतिहास रचा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।