गहलोत ने मन्नू भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 18:22 IST2021-11-15T18:22:20+5:302021-11-15T18:22:20+5:30

Gehlot condoles the death of Mannu Bhandari | गहलोत ने मन्नू भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

गहलोत ने मन्नू भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

जयपुर, 15 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिंदी की प्रख्यात लेखिका मन्नू भंडारी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनकी रचनाएं हिंदी साहित्य जगत में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।

गहलोत ने ट्वीट किया, “हिंदी की सुप्रसिद्ध लेखिका और कथाकार मन्नू भंडारी के निधन पर गहरी संवेदनाएं। उनकी रचनाएं हिंदी साहित्य जगत में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।”

गहलोत ने भंडारी के परिजनों व पाठकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि ‘महाभोज’ और ‘आपका बंटी’ जैसे प्रसिद्ध उपन्यासों की रचनाकार भंडारी का सोमवार को हरियाणा के गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gehlot condoles the death of Mannu Bhandari

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे