गहलोत ने भसीन के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: September 25, 2021 23:31 IST2021-09-25T23:31:13+5:302021-09-25T23:31:13+5:30

Gehlot condoles Bhasin's death | गहलोत ने भसीन के निधन पर शोक जताया

गहलोत ने भसीन के निधन पर शोक जताया

जयपुर, 25 सितंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला अधिकार समर्थक कमला भसीन के निधन पर शोक जताया है।

गहलोत ने शनिवार को ट्वीट किया,‘‘प्रख्यात महिला अधिकार कार्यकर्ता व लेखिका कमला भसीन के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। उनकी पूरी शिक्षा राजस्थान में हुई एवं उन्होंने प्रदेश में महिला उत्थान के लिए अतुलनीय कार्य किया।’’

गहलोत के अनुसार भसीन भारत ही नहीं समूचे दक्षिण एशिया में महिला अधिकार आंदोलन की अगुवा थीं। उन्होंने लिखा,‘‘भसीन और उनके साथियों द्वारा किए गए आंदोलनों से महिलाओं के हित में कई नए कानून भी बने। महिलाओं के लिए उनका गीत 'आजादी' पूरी दुनिया में सराहा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gehlot condoles Bhasin's death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे