गहलोत ने प्रियंका गांधी को हिरासत में रखने की निंदा की

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:06 IST2021-10-05T22:06:37+5:302021-10-05T22:06:37+5:30

Gehlot condemns the detention of Priyanka Gandhi | गहलोत ने प्रियंका गांधी को हिरासत में रखने की निंदा की

गहलोत ने प्रियंका गांधी को हिरासत में रखने की निंदा की

जयपुर, पांच अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा को हिरासत में रखे जाने की मंगलवार को निंदा की है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘यह खेद की बात है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने तृणमूल कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों के प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर खीरी जाने दिया लेकिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस नेताओं को 36 घंटे से अधिक समय से गैरकानूनी रूप से हिरासत में रखा हुआ है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में इस प्रकार का व्यवहार भाजपा सरकार की फासीवादी प्रवृत्ति को दर्शाता है। सभी दलों को इसकी निंदा करनी चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में आठ लोगों की जान चली गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gehlot condemns the detention of Priyanka Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे