लाइव न्यूज़ :

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर गहलोत ने सोनिया गांधी की ओर से चढ़ाई चादर

By भाषा | Updated: February 18, 2021 23:21 IST

Open in App

जयपुर, 18 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बृहस्पतिवार को अजमेर में ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई।

मुख्यमंत्री गहलोत ने चिश्ती के 809वें सालाना उर्स में सोनिया गांधी की ओर से चढ़ाई और अकीदत के फूल चढ़ा कर देश एवं राज्य में खुशहाली, अमन एवं चैन की दुआ मांगी। मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर में अजमेर पहुंचे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद दिल्ली से यह चादर लेकर अजमेर पहुंचे थे।

इस अवसर पर सोनिया गांधी ने भेजे संदेश में कहा, ‘‘यह अकीदत की चादर हमारी गंगा-जमुनी तहजीब, कौमी एकता, भाईचारे, प्यार एवं मोहब्बत का प्रतीक है और एक शानदार परंपरा की निशानी है।’’

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि देश बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी जहां मनुष्यता पर बड़ा संकट बनकर आई, वहीं देश में ऐसी ताकतों को बल मिला, जिन्होंने हमारी सदियों पुरानी कौमी एकता, भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत के पैगाम को कमजोर करने और नफरत फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।’’

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू