लाइव न्यूज़ :

सेना भर्ती रैली आयोजित करने की मंजूरी दें गहलोत : दिया कुमारी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 00:00 IST

Open in App

जयपुर, 30 दिसम्बर राजसमंद से सांसद दिया कुमारी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राज्य में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन की मंजूरी देने का अनुरोध किया है।

दिया ने कहा कि सेना सूत्रों ने हाल ही में उन्हें अवगत कराया गया है कि पूरे देश में अनलॉक हो जाने के बाद विभिन्न राज्यों में सेना में भर्ती के लिये रैलियों का आयोजन करवाया जा रहा है हालांकि राजस्थान में अभी तक सेना भर्ती रैली के

आयोजन की स्वीकृति नहीं दी गई है।

एक बयान में उन्होंने कहा कि राजस्थान के बेरोजगार

युवाओं के साथ न्याय करते हुए जल्द से जल्द सेना भर्ती रैलियां आयोजित करवाये जाने के निर्देश अधिकारियों को प्रदान करेंगे जिससे न सिर्फ बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि देश की सीमाओं को भी नये प्रहरी मिलेंगे।

राजपरिवार की सदस्य ने कहा कि लगभग 2.23 लाख नौजवान हर साल सेना रैलियों में भाग लेते है और लगभग 5000 नौजवानों को हर साल सेना भर्ती रैलियों से नौकरी मिलती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के द्वारा हर राज्य को एक निश्चित कोटा दिया जाता है अगर वह राज्य भर्ती रैली नियत तिथि तक आयोजित नहीं कर पाता है तो यह कोटा दूसरे राज्य को स्थानान्तरित कर दिया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान को जो कोटा दिया गया है उसके अनुसार फरवरी 2021 तक भर्ती रैली आयोजित नहीं की जा सकी तो यह कोटा किसी दूसरे राज्य को स्थानान्तरित कर दिया जायेगा जो कि राज्य के बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल