लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:19 IST

Open in App

जयपुर, 11 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को लोगों से कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार और महामारी की रोकथाम से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने आगाह किया कि यदि लोगों ने लापरवाही की तो कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आ सकती है।

गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘यदि हमने लापरवाही की तो यहां भी दूसरे मुल्कों की तरह तीसरी लहर आ सकती है। पुनः लॉकडाउन इत्यादि कड़े कदम उठाने की नौबत न आए, यह आप सभी के सहयोग से ही संभव हो सकेगा।’’

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में कोविड-19 के मामले लगातार कम हुए हैं जिसके कारण कई तरह की ढील दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन याद रखें, कोरोना कम हुआ है लेकिन अभी गया नहीं है, इसलिए लापरवाही बिलकुल न करें‌। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगाएं, भौतिक दूरी बनाकर रखें।’’

सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी को देखते हुए राज्य में रविवार को लागू रहने वाले सप्ताहांत कर्फ्यू को समाप्त करने के साथ ही कुछ शर्तों के साथ सिनेमा हॉल फिर से खोलने, आउटडोर खेल गतिविधियां शुरू करने और रेस्तराओं को रात दस बजे तक खोलने की अनुमति देने का शनिवार को निर्णय लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू