लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने लोगों से शादियां टालने की अपील की

By भाषा | Updated: May 1, 2021 13:17 IST

Open in App

जयपुर, एक मई राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से अपील की है कि वे शादी के तय कार्यक्रम फिलहाल टाल दें।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना की इस भयावह दूसरी लहर के दौरान जिन लोगों की शादियां हैं, उनसे अपील है कि फिलहाल अपनी शादी टाल दें। अभी शादी में खुशियों से अधिक कोविड की चिंता लगी रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि इस महामारी पर विजय पाने के लिए कोविड संक्रमण की कड़ी को तोड़ना जरूरी है जो शादी में आने वाली भीड़ से संभव नहीं हो पाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने तीन मई से 17 मई, 2021 तक ‘महामारी रेड अलर्ट-जन अनुशासन पखवाड़ा’ घोषित किया है। इससे संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार विवाह समारोह में अब 50 की जगह 31 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे और विवाह समारोह केवल एक ही कार्यक्रम के रूप में अधिकतम तीन घंटे तक आयोजित किया जा सकेगा।

इसके तहत विवाह समारोह के संबंध में दिनांक, आयोजन की समयावधि व स्थान की पूर्व सूचना उपखण्ड मजिस्ट्रेट को ईमेल से देने के साथ ही शामिल होने वाले मेहमानों एवं अतिथियों की सूची भी अनिवार्य रूप से देनी होगी। इस सूची नामों के अतिरिक्त किसी अन्य अतिथि को समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

पूर्व सूचना के बिना विवाह समारोह आयोजित करने तथा भौतिक दूरी नहीं रखने पर पांच हजार रुपये तथा 31 से अधिक व्यक्तियों के होने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

इसके साथ ही गहलोत ने केंद्र सरकार से एक बार फिर सभी के लिए कोरोना टीकाकरण नि:शुल्क करने की अपील की।

गहलोत ने कहा, ‘‘आज से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो रहा है। मैं पुन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन करता हूं कि इस आयु वर्ग समेत सभी को नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने की घोषणा करें जिससे जल्द से जल्द एवं अधिक से अधिक लोगों को टीका लग सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां