लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने फिर से ऑक्सीजन कोटे के पुन:निर्धारण की की मांग की

By भाषा | Updated: May 14, 2021 22:28 IST

Open in App

जयपुर, 14 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को एक बार फिर राज्य के लिए चिकित्सकीय ऑक्सीजन कोटे को पुननिर्धारित करने की मांग की।

गहलोत ने केंद्रीय गृहमंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राजस्थान 2.11 लाख संक्रमित मरीजों के साथ उपचाराधीन रोगियों की संख्या में अब चौथे स्थान पर है जो कि देश के कुल उपचाराधीन रोगियों का 5.72 प्रतिशत है। वर्तमान में ऑक्सीजन का आवंटन एएसयू के 125 टन को शामिल करते हुए 435 टन है।’’

गहलोत के अनुसार, ‘‘स्थिति बेहद गंभीर है क्योंकि पहले से बर्नपुर और कलिंगनगर से आवंटित ऑक्सीजन के 100 टन के उठाव में भी बाधाएं हैं और यथासंभव प्रयासों के बावजूद इस कोटे का हम पर्याप्त उपयोग नहीं कर पाए हैं।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘मेरा विनम्र आग्रह है कि जामनगर और हजीरा से ऑक्सीजन कोटे के आवंटन को शीघ्र रिवाइज़ किया जाए क्योंकि कई राज्यों में सक्रिय केसों में कमी आई है साथ ही आयातित ऑक्सीजन का भी शीघ्रातिशीघ्र अधिक आवंटन किया जाए।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में 24 घंटों के दौरान 14289 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में अभी 2,12,753 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में सक्रियता और बेबाक आवाज, जगदंबिका पाल को लोकमत ने 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' अवॉर्ड से नवाजा

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: इकरा चौधरी चुनी गईं 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', सदन में दमदार उपस्थिति का मिला फल

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाली MP डोला सेन सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का मिला अवार्ड

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सम्मान पाकर जताई खुशी