लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने भाजपा पर राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 00:51 IST

Open in App

जयपुर, 11 जुलाई राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आरोप झेल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा अपराध के ग्राफ से संबंधित तथ्यों और आंकड़ों के बारे झूठ फैला रही है।

गहलोत ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए भाजपा के इस दावे को खारिज किया कि राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध में देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किये गए हैं।

सिलसिलेवार ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में अपराध के आंकड़ों को लेकर सोशल मीडिया में भाजपा द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है। एक अखबार ने भी यही आंकड़े तथ्यों की जांच किए बिना छाप दिए जिनके कारण आमजन में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है जबकि सच्चाई पूर्णत: भिन्न है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के दावों के मुताबिक प्रदेश 2019 में महिला अत्याचार के मामलों में 41,550 प्रकरणों के साथ प्रथम स्थान पर था। लेकिन एनसीआरबी के मुताबिक महिला अत्याचार के सर्वाधिक 59,853 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए। राजस्थान में निर्बाध पंजीकरण की नीति के बावजूद मामले उत्तर प्रदेश से कम हैं।’’

गहलोत ने यह भी कहा कि भाजपा का दावा है कि 2020 में 2019 की तुलना में महिला अत्याचार 50 प्रतिशत बढ़े जबकि आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वास्तव में वर्ष 2020 में महिला अत्याचार 16 प्रतिशत कम हुए।

उन्होंने कहा कि ‘‘2020 में बलात्कार की घटनाओं में भी 11 प्रतिशत की कमी आई है। 2019 की तुलना में महिला अत्याचारों में जून 2021 तक 9 प्रतिशत की कमी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘2020 एवं 2021 के आंकड़ों की तुलना करना उचित नहीं है क्योंकि 2020 में करीब आधा साल आंशिक अथवा पूर्ण लॉकडाउन में गुजरा जिसके कारण अपराध के आंकड़ों में कमी आई थी इसलिए तुलनात्मक रूप से 2021 के आंकड़े ज्यादा आना स्वभाविक है।’’

उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शनिवार को दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा था जबकि जयपुर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी इस मामलें पर सरकार को घेरा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos