लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से लौटी गीता अपने परिवार की तलाश में तेलंगाना पहुंची

By भाषा | Updated: December 16, 2020 21:22 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 दिसंबर पांच साल पहले पाकिस्तान से लौटी मूक-बधिर युवती गीता अपने परिवार की तलाश में तेलंगाना के बसर शहर पहुंची। गीता के साथ उसकी देखरेख करने वाले एनजीओ के लोग भी थे।

गीता अपने परिजनों से बचपन में ही बिछड़ गई थी।

हालांकि, अपने बिछड़े परिवार से मिलने की उसकी उम्मीद को उस समय एक बार फिर निराशा मिली, जब वह शहर के किसी भी स्थान से अपना जुड़ाव महसूस नहीं कर पाई जोकि हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर तेलंगाना-महाराष्ट्र सीमा पर है।

गीता की देखरेख करने वाले मध्य प्रदेश स्थित इंदौर के गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) आनंद सर्विस सोसाइटी के एक अधिकारी ने पिछले महीने कहा था कि 2015 में गीता के पाकिस्तान से लौटने के बाद से उसके परिवार की तलाश जारी है और इसी कड़ी में फिर से प्रयास शुरू किए जाएंगे।

तब सोसायटी के निदेशक ज्ञानेंद्र पुरोहित ने कहा था कि गीता ने जो संकेत अपने परिवार के स्थान को लेकर दिए हैं, वह दर्शाते हैं कि यह स्थान महाराष्ट्र में नांदेड़ और तेलंगाना में हो सकता है।

एनजीओ के अधिकारियों और 30 वर्षीय गीता ने मंगलवार को निर्मल जिले के बसर की यात्रा की जोकि देवी सरस्वती के मंदिर और गोदावरी नदी के लिए मशहूर है।

गीता ने जो संकेत दिए हैं, उसके आधार पर उसके परिवार की तलाश की जा रही है, जिनसे वह दशकों पहले बिछड़ गई थी।

बसर के एक पुलिस अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बुधवार को बताया कि गीता एवं एनजीओ ने उनकी यात्रा के संबंध में पुलिस और राजस्व अधिकारियों से संपर्क किया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गीता ने नदी, मंदिर, रेलवे स्टेशन, धान की फसलें और लोगों के इडली खाने की आदत को लेकर संकेत दिए थे, जिसके बाद अंदाजा लगाया गया कि यह स्थान आंध्र प्रदेश या तेलंगाना में हो सकता है जिसके बाद गीता को बसर लाया गया।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान गीता को रेलवे स्टेशन, मंदिर और गोदावरी नदी समेत विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया लेकिन उसने इनमें से किसी को भी नहीं पहचाना।

अधिकारी ने कहा कि बाद में गीता और एनजीओ के लोग महाराष्ट्र के नांदेड़ के लिए रवाना हो गए।

माना जाता है कि गीता करीब 10 वर्ष की आयु में गलत ट्रेन पर सवार होने के चलते लाहौर पहुंच गई थी।

इसके बाद तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रयासों के बाद उसे अक्टूबर 2015 में वापस भारत लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां