अब यूपी के जेलों में बजेगा गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र, उत्तर प्रदेश के मंत्री ने कहा- कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे
By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2022 07:56 IST2022-04-09T07:50:07+5:302022-04-09T07:56:17+5:30
जेल एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा, ‘ कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे। इस पहल का लक्ष्य कैदियों में सकारात्मक सोच पैदा करना है ताकि जब तक वे जेल से रिहा हों तब तक अच्छे लोग बन जायें।’

अब यूपी के जेलों में बजेगा गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र, उत्तर प्रदेश के मंत्री ने कहा- कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे
आगराः उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि कैदियों के बीच सकारात्मक सोच लाने के लिए जेलों में ‘गायत्री मंत्र’ और ‘ महामृत्युंजय मंत्र’ बजाये जायेंगे। जेल एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने यहां सर्किट हाउस में कहा, ‘‘राज्य की जेलों में कैदियों, खासकर जिन्हें अपने अपराधों को लेकर पश्चाताप है, उनमें सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जेलों में ‘गायत्री मंत्र’ और ‘ महामृत्युंजय मंत्र’ बजाये जायेंगे।’’
धर्मवीर प्रजापति ने कहा, ‘‘ कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे। इस पहल का लक्ष्य कैदियों में सकारात्मक सोच पैदा करना है ताकि जब तक वे जेल से रिहा हों तब तक अच्छे लोग बन जायें।’’
गौरतलब है किउत्तर प्रदेश में 5 सेंट्रल जेल और 60 डिस्टिक जेल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आबादी के आधार पर देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की जेलों में अधिकतम क्षमता से 1.8 गुना अधिक कैदी बंद हैं। आरटीआई के जरिये अपर सांख्यिकीय अधिकारी/जन सूचना अधिकारी सैय्यद नसीम द्वारा संजय को मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की जेलों में 60,805 कैदियों के रखने की व्यवस्था है, जबकि अभी बंद हैं 1,09,619 कैदी।
भाषा इनपुट के साथ