लाइव न्यूज़ :

बेखौफ अपराधी, गया और बेगूसराय में डाका डाला, लाखों कैश और गहने लूटे, शासन और प्रशासन का खौफ खत्म

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2020 15:18 IST

बिहार के गया और बेगूसराय में अपराधियों ने बेखौफ होकर घटना का अंजाम दिया. शासन और प्रशासन के लिए चुनौती बन गए हैं. सीएम नीतीश सरकार पर विपक्ष ही नहीं भाजपा के नेता भी आरोप लगा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदस लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के गहने और नगदी समेत लूट लिया. लुटेरों ने कईं राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दिया.

पटनाः बिहार में अपराधियों में शासन और प्रशासन का खौफ खत्म हो गया है. एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कानून-व्यवस्था पर सख्ती बरतने के निर्देश दे रहे हैं, तो दूसरी ओर अपराधी एक पर एक वारदात कर खुली चुनौती पेश कर रहे हैं.

कहा जा सकता है कि प्रशासनिक कार्रवाई से बेखौफ होकर अपराधी आये दिन बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. नया मामला गया और बेगूसराय जिले से सामने आया है, जहां लूटेरों ने जमकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है.

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के गोबराहा टोला जहाना में रविवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डाका डाला, वहीं बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नारेपुर बाजार में चोरों ने आभूषण दुकान की दीवार काटकर चार लाख रुपए से अधिक के आभूषणों की चोरी कर ली है.

12 से ज्यादा हथियारबंद अपराधियों ने चार ग्रामीणों के घरों में डाका डाला

12 से ज्यादा हथियारबंद अपराधियों ने चार ग्रामीणों के घरों में डाका डालाप्राप्त जानकारी के अनुसार गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के गोबराहा टोला जहाना में रविवार की रात 12 से ज्यादा हथियारबंद अपराधियों ने चार ग्रामीणों के घरों में डाका डाला. इस दौरान लुटेरों ने कईं राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दिया.

ग्रामीणों ने बताया कि लुटेरों ने स्थानीय ग्रामीण भूषण केवट, प्रवेशी केवट, फोनू यादव और नगीना यादव के घरों में डाका डालते हुए लगभग दस लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के गहने और नगदी समेत अन्य मूल्यवान सामानों को लूट लिया. सूचना पर पहुंची बेलागंज थाने की पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

वहीं, बेगूसराय में पीड़ित दुकानदार नरेश साह ने बताया कि वह अपने प्रतिष्ठान को बंद करके घर गए थे और सुबह में लोगों के द्वारा उन्हें घटना की सूचना दी गई. जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि पीछे से दीवार कटा हुआ था और दुकान की तिजोरी को खोलकर चोरों ने सभी जेवरात चुरा लिए थे.

दुकानदार नरेश साह ने बताया कि दुकान में करीब 50 ग्राम वजन का सोने का आभूषण एवं चार किलो चांदी के आभूषण थे, जिन पर चोरों ने हाथ साफ किया है. घटना की सूचना मिलते ही पहुंची बछवाड़ा थाने की पुलिस मामले की छानबीन और अपराधियों की तलाश में जुट गई है. दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और लोगों से पूछताछ की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमबिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे