लाइव न्यूज़ :

गौतम गंभीर ने दिल्ली के गांधी नगर में विशेष एयर प्यूरिफायर का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 23:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने बृहस्पतिवार को गांधी नगर बाजार में अपनी तरह के पहले विशालकाय एयर प्यूरीफायर का उद्घाटन किया।

गौतम गंभीर के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, 12 फीट लंबा एयर प्यूरीफायर का प्रभाव 1,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में रहेगा और यह हर दिन दो लाख घन मीटर स्वच्छ हवा प्रदान करेगा ।

गौतम गंभीर फाउंडेशन ने प्यूरीफायर की पूरी लागत का भुगतान किया है। उद्घाटन कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी मौजूद थे।

गंभीर ने जनवरी में पायलट परियोजना के तौर पर लाजपत नगर के मध्य बाजार में अपनी तरह का विशेष स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किया था ।

बयान में कहा गया है कि उस क्षेत्र में लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद गंभीर ने पूर्वी दिल्ली के बाजारों में और अधिक एयर प्यूरिफायर लगाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि तकनीक के मामले में नए प्यूरिफायर ज्यादा बेहतर हैं और इसमें हाई मास्ट लाइट्स जैसे अतिरिक्त विशेषताएं हैं।

गंभीर ने एक बयान में कहा,‘‘मुझे पता है कि इन एयर प्यूरिफायर से समस्या पूरी तरह से समाप्त नहीं होगी लेकिन कुछ कम होगी। इन एयर प्यूरिफायर से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों का फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल