लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर : जिम्स में भी मिलेगी जीका वायरस की जांच की सुविधा

By भाषा | Updated: November 27, 2021 14:58 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 27 नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भी अब जीका वायरस की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। यह जानकारी जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर (अवकाश प्राप्त)डॉ राकेश गुप्ता ने शनिवार को एक बयान में दी।

उन्होंने बताया कि जिम्स ने प्रयोगशाला कर्मचारियों को जीका वायरस के परीक्षण के लिए प्रशिक्षित किया है। प्रयोगशाला में अब न केवल जिले के नमूनों की बल्कि गौतमबुद्ध नगर के पड़ोसी जिलों के नमूनों की भी आरटी-पीसीआर पद्धति से जीका वायरस की जांच हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि आणविक निदान और अनुसंधान प्रयोगशाला की चार सदस्यीय टीम ने विवेक गुप्ता के निर्देशन में इस सुविधा का निरीक्षण किया। डॉ.गुप्ता ने बताया कि इस दौरान आईसीएमआर द्वारा जीका वायरस परीक्षण के लिए किट प्रदान किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह