लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर : पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरे गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 13, 2020 15:37 IST

Open in App

नोएडा,13 दिसंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने रविवार दोपहर एक मुठभेड़ के दौरान कथित दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में भी लगी है और उनके पास से लूट में प्रयोग होने वाली चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक देसी तमंचा, लूटा हुआ मोबाइल फोन, आदि बरामद किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) एसएस राजेश ने बताया कि रविवार दोपहर को सेक्टर-8 में रहने वाले शहबाज ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी कि मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने सेक्टर-6 चौकी के पास उसका मोबाइल फोन लूट लिया है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की और सेक्टर-14 के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को घेर लिया।

राजेश ने बताया कि पुलिस को देख बदमाशों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, इसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाले कथित बदमाश रोहित उर्फ भूरी के पैर में लगी।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दूसरा बदमाश भाग गया था लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

राजेश ने बताया कि भूरी के साथ पकड़ा गया दूसरा आरोपी नाबालिग है।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक देसी का तमंचा, लूटा हुआ मोबाइल फोन, कारतूस आदि बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट व चोरी की दर्जनों वारदात करने की बात स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान