लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर : अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, कई अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 30, 2021 14:49 IST

Open in App

नोएडा, 30 नवंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में सोमव रात हुए अलग-अलग हादसो में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि बीती रात प्रवीण तथा सुमित नामक दो युवक स्कूटी पर सवार होकर नोएडा सेक्टर 12 की तरफ जा रहे थे। जैसे ही शिवानी फर्नीचर चौराहे पर पहुंचे, नोएडा सेक्टर 10 की लाल बत्ती की तरफ से आ रही कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में प्रवीण और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान प्रवीण की मौत हो गई। प्रवक्ता बताया कि नोएडा सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सेक्टर- 55 में हुए एक अन्य सड़क हादसे में रितिक (24) नामक युवक की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ईकोटेक- 3 थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अंकित कुमार (24 वर्ष) की मौत हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा सेक्टर-58 क्षेत्र के नवादा गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों नोएडा प्राधिकरण में सफाई कर्मी के रूप में काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे क्षेत्र थाना के हाजीपुर अंडरपास के पास एक ट्रक व कैंटर टकरा गए। इस घटना में कैंटर के चालक दीपक व परिचालक मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो