लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर : कैब में लिफ्ट देने के बहाने व्यक्ति से लूटपाट

By भाषा | Updated: March 23, 2021 14:02 IST

Open in App

नोएडा,23 मार्च गौतमबुद्ध नगर जिले के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित डेल्टा- वन मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि शिकायत के मुताबिक डेल्टा -वन सेक्टर में रहने वाले धर्मपाल शर्मा बीती रात डेल्टा वन मेट्रो स्टेशन के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी एक कैब आई और उसमें सवार लोगों ने लिफ्ट देने की पेशकश की।

उन्होंने बताया कि शर्मा कैब में सवार हो गए लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ही उसमें सवार बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की, एवं उन्हें चोटिल करके उनके पास रखे 3,000 रुपये नकद, घड़ी और मोबाइल फोन लूट लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के मुताबिक बदमाश पीड़ित को काफी देर तक ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर घुमाते रहे, तथा उनके डेबिट कार्ड का पिन नंबर पूछकर उससे 11 हजार रुपये निकाल लिए।

उन्होंने बताया कि बदमाश बाद में पीड़ित को परी चौक पर छोड़कर भाग गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?