लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर : कोविड-19 टीके के नाम पर साइबर ठगी को लेकर पुलिस ने जारी किया अलर्ट

By भाषा | Updated: January 1, 2021 15:30 IST

Open in App

नोएडा,एक जनवरी कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने के नाम पर साइबर ठगी के बाबत गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने अलर्ट जारी किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के लिए नया तरीका अपनाया है।

उन्होंने बताया कि साइबर सेल को कई ऐसी शिकायतें मिली है, जिसमें साइबर ठग अपने आप को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और कोविड-19 का टीका लगाने के लिए पंजीकरण कराने के नाम पर ई-मेल, आधार संख्या आदि की जानकारी मांग रहे हैं।

अग्रवाल ने बताया कि कथित साइबर ठग लोगों से कहते हैं कि पंजीकरण के लिए आपके पास एक ओटीपी आएगा, आप उसे हमें बता दें, ताकि आपके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो सके।

उन्होंने बताया कि जैसे ही लोगों द्वारा ओटीपी बताया जाता है, साइबर अपराधी लोगो के खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

उन्होंने नागरिको से अपील की है, कि इस तरह के ठगों के झांसे में ना आए तथा अपनी कोई भी जानकारी उन्हें ना दें, अगर कोई इस तरह का फोन करता है, तो पुलिस को सूचित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया