लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर : पुलिस की विभागीय जांच में एटीएम हैकर को रिश्वत लेकर छोड़ने का हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 14:36 IST

Open in App

नोएडा, 30 नवंबर गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालाय से सबंध अपराध शाखा की टीम द्वारा एटीएम हैकर को पकड़ने के बाद, उनसे 20 लाख रुपये और एक क्रेटा कार रिश्वत में लेकर छोड़ने का खुलासा विभागीय जांच में हुआ है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (अपराध) ने वरिष्ठ अधिकारियों को जांच सौंपी है।

सूत्रों ने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने जब इस हैकर को दोबारा पकड़ा और पूछातछ की तो रिश्वत लेकर छोड़ने का मामला सामने आया। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट भेजी और उन्होंने जांच के आदेश दिए।

अपर पुलिस उपायुक्त लव कुमार ने बताया कि इंदिरापुरम थाना पुलिस ने एटीएम हैकर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया जिन्होंने एक क्रेटा कार से घटना को अंजाम दिया था। जब पुलिस ने कार के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कार नोएडा पुलिस की अपराध शाखा की टीम के पास है।

कुमार के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि तीन महीने पहले नोएडा अपराध शाखा की टीम ने उन्हें पकड़ा था और उस दौरान उनके पास 10 लाख रुपये नकद थे जिसे टीम ने जब्त कर लिया था।उसके बाद उनसे 10 लाख रुपये और लेने के लिए एक टीम उनके घर गई थी। टीम वहां से 10 लाख रुपये और क्रेटा कार लेकर आ गई थी।’’

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिषेक को सौंपी गई और प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही पाए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि नोएडा पुलिस की टीम ने हैकरों से 50 लाख रुपये की मांग की थी लेकिन 20 लाख रुपये पर समझौता हुआ। बाद में हैकरो के घर पहुंची टीम क्रेटा कार भी ले आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए