लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर : दो किशोरियों का कथित अपहरण करने के आरोपी सहित करीब एक दर्जन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 23, 2021 14:50 IST

Open in App

नोएडा,23 मार्च गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस आयुक्तालय ने दो किशोरियों का कथित अपहरण करने के आरोपियों सहित करीब विभिन्न मामलों में एक दर्जन लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया हैं

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की रहने वाली दो किशोरियों को कथित रूप से दो युवकों ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही नोएडा सेक्टर- 24 थाने की पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों अजय कुमार व सत्येंद्र को गिरफ्तार किया।

प्रवक्ता ने बताया कि उनकी निशानदेही पर अगवा की गई किशोरियों को पुलिस बरामद कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि किशोरियों का चिकित्सा परीक्षण कराया जा रहा है। हालांकि, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उनके साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार की है।

प्रवक्ता ने बताया कि 17 मार्च को मटर की फली वापस करने को लेकर भाजपा नेता संजीव शर्मा के साथ, ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को विनीत, अली हसन व दीपक नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि बीती रात नोएडा सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आकाश, प्रमोद, शमशाद, रोहित तथा टिन्नू नामक पांच कथित जेबकतरों को गिरफ्तार किया।

प्रवक्ता के मुताबिक इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए गए आठ मोबाइल फोन, 25 सल्फास की गोली व नशीले पदार्थ की 10 शीशी बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे