लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर : पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलो ने पति की पिटाई की

By भाषा | Updated: July 27, 2021 22:44 IST

Open in App

नोएडा, 27 जुलाई गौतमबुद्ध नगर जिले के ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र के मुर्शदपुर गांव के पास मंगलवार शाम पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे पांच लोगों का विरोध करने पर पति की पिटाई करने का मामला सामने आया है।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय विशाल पांडे ने बताया कि

रबूपुरा निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ कार से दिल्ली जा रहा था। रास्ते मे यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर मुर्शदपुर गांव के पास दोनों पति-पत्नी एक ठेले पर कार रोककर बर्गर खाने लगे। ठेले के पास पहले से ही पांच युवक खड़े हुए थे, जिन्होंने पति के सामने ही पत्नी पर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक पति के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित दंपति के मुताबिक वहां मौजूद किसी ने उनकी मदद नहीं की, जिसके बाद उन्होंने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। दंपति के मुताबिक पुलिस के आने से पहले ही आरोपी सामूहिक दुष्कर्म की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पांडे के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया