लाइव न्यूज़ :

रेरा के वसूली आदेश मामले में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी तलब

By भाषा | Updated: September 27, 2021 23:49 IST

Open in App

प्रयागराज, 27 सितंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने विभिन्न मामलों में रेरा प्राधिकरण द्वारा जारी वसूली के आदेश के संदर्भ में उदासीनता बरतने का कारण बताने के लिए गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल. वाई. को चार अक्टूबर को अदालत में पेश होने का सोमवार को निर्देश दिया।

उक्त आदेश पारित करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की पीठ ने कहा, “जिलाधिकारी रेरा प्राधिकरण द्वारा पारित आदेश के तहत रिकवरी के सभी लंबित मामलों के विवरण के साथ आएंगे। जिलाधिकारी की निष्क्रियता में यदि कोई उचित कारण नहीं पाया जाता तो अदालत उचित आदेश पारित करेगी।” उक्त आदेश गौतम बुद्ध नगर की प्रिया कपाही द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया गया।

अदालत ने कहा, “जिलाधिकारी की उदासीनता की वजह से अपरिहार्य मुकदमे बार-बार इस अदालत में आ रहे हैं। मौजूदा मामला ढाई साल पुराना है जिसमें रेरा प्राधिकरण द्वारा रिकवरी का आदेश पारित किया गया है, लेकिन स्पष्ट रूप से कोई भी कार्रवाई नहीं दिखाई पड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए