लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने ‘मिशन मुस्कान’ के तहत दस दिन में 15 लापता बच्चों को खोज निकाला

By भाषा | Updated: July 2, 2021 22:29 IST

Open in App

नोएडा, दो जुलाई गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने लापता बच्चों को खोजकर उनके परिवारों से मिलवाने के लिए चलाए गए ‘मिशन मुस्कान’ के तहत 10 दिन के अंदर 15 बच्चों को खोजकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। इनमें कुछ बच्चे डेढ़ साल से ज्यादा समय से लापता थे।

अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) पुष्पांजलि ने बताया कि अपने परिवार से बिछड़े बच्चों को ढूंढ़कर उनके परिजनों से मिलाने के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने ‘मिशन मुस्कान’ शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 15 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं जिनमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक के साथ हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के कर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ‘मिशन मुस्कान’ पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) बृन्दा शुक्ला की देखरेख में चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ‘मिशन मुस्कान’ की टीम में उन पुलिस कर्मियों को लगाया गया है, जो पूर्व में बच्चों के अपहरण तथा मानव तस्करी के मामलों के खुलासे कर चुके हैं और उन्हें इस तरह के मामलों का विशेष अनुभव है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट ने 10 दिन में ऐसे 15 बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया है जो कई दिन से लापता थे। इनमें 7 लड़के तथा 8 लड़कियां हैं।

पुष्पांजलि ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस ‘मिशन मुस्कान’ के तहत यहां के आश्रय गृहों में रहने वाले बच्चों की काउंसलिंग करके उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर रही है, ताकि जानकारी के आधार पर उनके परिवार के बारे में पता लगाकर, उन्हें परिजनों से मिलाया जा सके। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अनाथालयों, आश्रय गृहों में ऐसे 58 बच्चे रह रहे हैं, जिनके परिजनों के बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर