लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एक साल में 168 परिवारों को टूटने से बचाया

By भाषा | Updated: July 9, 2021 20:57 IST

Open in App

नोएडा, आठ जुलाई परिवारों को टूटने से बचाने के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा एक वर्ष पूर्व शुरू किए गए परिवार परामर्श केंद्र ने एक साल में 168 घरों को टूटने से बचाया है। एक साल में कुल 188 दंपतियों ने परिवार परामर्श केंद्र से संपर्क किया। इनमें से 90 प्रतिशत परिवारों को उक्त केंद्र ने टूटने से बचाया है।

इस पहल का एक वर्ष पूरा होने पर कोतवाली नॉलेज पार्क में स्थित उक्त केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से विवादों के निपटारे को एक बेहतर कदम और टूटते हुए परिवारों को जोड़ने का श्रेष्ठ प्रयास करार दिया।

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों को लेकर अक्सर परिवार बिखर जाते हैं, लेकिन परामर्श केंद्र की टीम ऐसे परिवारों को जोड़ने के लिए प्रयासरत है, और वह काफी हद तक सफल भी है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जनपद में बड़ी संख्या में लोगों ने आत्महत्या की है और परिवार परामर्श केंद्र की तर्ज पर जल्द ही जिले में आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए कॉउंसलिंग सेंटर बनाया जाएगा, जहां परेशान लोगों की कॉउंसलिंग कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा