लाइव न्यूज़ :

‘मिशन मुस्कान’ के तहत 24 घंटे में गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने किया लापता हुए 5 बच्चे बरामद

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:38 IST

Open in App

नोएडा, पांच जुलाई गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने ‘मिशन मुस्कान’ के तहत विभिन्न जगहों से लापता पांच बच्चों को सकुशल बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस की एक अधिकारी ने दी।

अपर पुलिस आयुक्त पुष्पांजलि ने बताया कि लापता हुए बच्चों की तलाश के लिए गौतम बुध नगर पुलिस ने ‘मिशन मुस्कान’ शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इसके तहत थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सोमवार को सलारपुर गांव से लापता हुए दो बच्चों को बरामद किया। उन्होंने बताया कि ये दोनों बच्चे सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि एक जुलाई को ये दोनों सलारपुर कॉलोनी से लापता हो गए थे और इनकी मां ने थाना सेक्टर 49 में इनके अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि बरामद बच्चों का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।

अपर आयुक्त ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 44 के पास से दिल्ली से लापता दो बच्चियों को थाना पुलिस ने रविवार को बरामद किया। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां अपने घर से लापता हो गई थीं और इनके परिजनों को थाना सेक्टर 39 में बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि कस्बा सूरजपुर से लापता हुए राजन नामक 13 वर्षीय किशोर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि लापता बच्चों की तलाश के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ चलाया है, जिसके तहत 15 स्पेशल टीमें बनाकर लापता हुए बच्चों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 22 जून से अब तक गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने लापता हुए 20 बच्चों को बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल