लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर : पेड़ से लटका मिला युवक का शव

By भाषा | Updated: November 30, 2021 15:13 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 30 नवंबर । गौतमबुद्ध नगर जिले में सूरजपुर थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में मंगलवार की सुबह 22 वर्षीय एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कैलाशपुर गांव के जंगल में उर्वेश (22 वर्ष) नामक युवक की लाश पेड़ से लटकी है। वह, मूल रूप से संभल जिले के रहने वाला था और वर्तमान में दादरी के दौलत राम कॉलोनी में रहता था।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सूरजपुर पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।प्रवक्ता ने बताया कि मौके पर मौजूद परिजन ने हत्या कर शव पेड़ से टांगने की अशंका जताई है। लेकिन प्रथमदृष्टा आत्महत्या का मामला लगता है। पुलिस दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया