लाइव न्यूज़ :

मप्र में ईसाई मिशनरी के "अवैध कब्जे" से मुक्त कराई गई जमीन पर बन रही गौशाला : मंत्री

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:14 IST

Open in App

इंदौर, 10 जुलाई मध्य प्रदेश की संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने शनिवार को कहा कि इंदौर जिले के खुर्दा क्षेत्र में ईसाई मिशनरी के कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई 70 बीघा जमीन पर आंगनबाड़ी और गौशाला बनाई जा रही है।

ठाकुर ने यहां संवाददाताओं को बताया, "खुर्दा क्षेत्र में ईसाई मिशनरी के अवैध कब्जे से 70 बीघा जमीन मुक्त कराई गई है जिस पर आंगनबाड़ी बनाई जा रही है। इस जमीन पर गौशाला भी बनाई जा रही है जिसे महिलाओं के एक स्वयंसहायता समूह को सौंपा जाएगा।"

गौरतलब है कि खुर्दा क्षेत्र उस महू विधानसभा सीट का हिस्सा है जिसकी ठाकुर विधानसभा में नुमाइंदगी करती हैं।

मंत्री ने एक सवाल पर दावा किया कि देश में समान नागरिक संहिता लागू होने की प्रार्थना के साथ हजारों हिंदू महिलाएं साल में एक बार व्रत रखती हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि प्रभु इन व्रती महिलाओं की प्रार्थना स्वीकार करेंगे और भारत में समान नागरिक संहिता शीघ्र ही लागू होगी जो देश की एकता, अखंडता और अस्मिता के लिए सबसे अनिवार्य शर्त है।"

उन्होंने यह भी बताया कि इंदौर जिले में अजनार नदी के पास हानिकारक रसायनों वाला औद्योगिक अपशिष्ट फेंके जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और विस्तृत जांच के जरिये पता लगाया जा रहा है कि यह अपशिष्ट किन कारखानों से लाया गया था?

ठाकुर ने बताया कि अजनार नदी और इसके आस-पास के प्रदूषित क्षेत्र को एक निजी अपशिष्ट निवारण कंपनी की मदद से प्रदूषणमुक्त किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि लम्बे समय से औद्योगिक अपशिष्ट फेंके जाने के कारण न केवल अजनार नदी का पानी प्रदूषित हो गया है, बल्कि आस-पास के भूमिगत जल स्रोतों से भी प्रदूषित पानी निकल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!