लाइव न्यूज़ :

भाकियू युवा के अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा, समाधान तक दिल्ली में कायम रहेगी किसानों की मोर्चाबंदी

By भाषा | Updated: February 1, 2021 19:11 IST

Open in App

बिजनौर, एक फरवरी उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की किसान सम्मान महापंचायत में युवा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि समस्या का समाधान निकलने तक किसानो की दिल्ली में मोर्चाबंदी जारी रहेगी।

वहीं, भाकियू की इस महापंचायत में रालोद नेता जयंत चौधरी ने मंच साझा किया।

भाकियू की बिजनौर के आईटीआई मैदान पर हुई महापंचायत में भाकियू नेता नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत ने किसानों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार तीन कृषि कानूनों को मान प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाए, न ही किसानों के स्वभिमान को खत्म करने का षडयंत्र करे।

उन्होंने कहा कि जब तक कोई हल नहीं निकलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा तथा दिल्ली में किसानों के जितने भी मोर्चे हैं वे कायम रहेंगे।

भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्दवीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार ने जो षडयंत्र किया है उसके लिए प्रधानमंत्री गुरुद्वारा शीशगंज जाकर माफी मांगे।

उन्होंने कहा कि लड़ाई देश के हर किसान की है,इसलिए हर घर के सभी सदस्यो को गाजीपुर (गाजियाबाद जिले के प्रदर्शन स्थल) चलना पड़ेगा।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता जयंत चौधरी भी महापंचायत में पहुंचे थे।

उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस आंदोलन से पूरे उत्तर भारत में क्रांति सी दौड़ गई है, प्रधानमंत्री को जनमत के आगे झुककर एक कदम पीछे लेना चाहिए।

उन्होंने सोमवार को हुई महापंचायत को शक्ति प्रदर्शन बताते हुए अपने पिता अजीत सिंह की भी इसमे भूमिका का जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया