लाइव न्यूज़ :

गौरव गोगोई बोडो प्रादेशिक क्षेत्र के लिए कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नियुक्त

By भाषा | Updated: August 8, 2021 12:41 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ अगस्त असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने बोडो प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में संगठनात्मक मामलों का जायजा लेने के लिए लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।

पार्टी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष बबीता शर्मा ने रविवार को बताया कि समिति अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों और विभागों सहित जमीनी स्तर से पार्टी को मजबूत करने के तरीकों पर गौर करेगी।

समिति में लोकसभा में पार्टी के उपनेता के अलावा अन्य सदस्यों में विधायक जादव स्वरगियरी और अब्दुस शोभन अली सरकार, बिस्ती बसुमतारी, शंकर प्रसाद रॉय, ज्वेल टुडू और क्लेंगडन इंगती शामिल हैं। शर्मा ने बताया कि समिति के संयोजक भास्कर दहल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं