लाइव न्यूज़ :

मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष बने जर्मनी से लौटे गौरव चौधरी,कहा-जनसंख्या नियंत्रण की अलख जगाउंगा

By भाषा | Updated: July 13, 2021 19:30 IST

Open in App

(अतिरिक्त सामग्री के साथ)

मेरठ (उप्र), 13 जुलाई उत्तर प्रदेश में मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष बने विदेश से लौटे कारोबारी गौरव चौधरी ने प्रदेश की जनसंख्या की तुलना जर्मनी से करते हुए मंगलवार को कहा कि वह सबसे पहले गांव-गांव में ‘‘जनसंख्या नियंत्रण’’ के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।

चौधरी ने जनपद के 23 वें जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर सोमवार को शपथ ग्रहण किया।

उन्होंने दावा किया कि जर्मनी के गांव भी दिल्ली महानगर जैसे हैं। उन्होंने कहा कहा, ‘‘उनकी प्राथमिकता जर्मनी की तर्ज पर यहां के गांवों का विकास करने की है।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘उप्र की जनसंख्या जितनी ही जर्मनी की भी जनसंख्या है। इसलिए, वह गांव-गांव में सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण की अलख जगाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर वह सबसे ज्यादा ध्यान देंगे।’’

चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श बताते हुए कहा, ‘‘मोदी ने भारत की छवि को समूचे विश्व में बदलकर रख दिया है। विदेशों में भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा उठ गया है।’’

चौधरी (33) की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। उन्होंने जर्मनी में उच्च शिक्षा हासिल की। फिर वहां उन्होंने होटल व्यावसाय के साथ-साथ रियल एस्टेट और आयात-निर्यात का कारोबार शुरू किया था। लेकिन पंचायत चुनाव से ठीक पहले वह स्वदेश लौटे आए।

चौधरी ने कहा, ‘‘ वह जर्मनी में रहते भले ही थे, लेकिन गांव की मिट्टी को कभी नहीं भूले। साल में दो बार गांव जरूर आते थे।’’

उन्होंने जिले के वार्ड-18 कुसैडी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की, जिसके बाद, मेरठ जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाकर अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने की रणनीति बनाई थी।

वहीं, भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल एकजुट हो गये थे। लेकिन बाद में बसपा समर्थित एवं विपक्षी उम्मीदवार सलोनी गुर्जर के प्रस्तावक मुकर गये और विपक्ष के उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो जाने से चौधरी निर्विरोध जीत गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह