लाइव न्यूज़ :

गौहाटी उच्च न्यायालय ने नगालैंड, मिजोरम, अरुणाचल में कोविड की स्थिति का स्वत: संज्ञान लिया

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:32 IST

Open in App

गौहाटी, 20 जुलाई गौहाटी उच्च न्यायालय ने नगालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 की “चिंताजनक” स्थिति का स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा है कि तीनों राज्यों में संक्रमण दर “बहुत अधिक” है।

यह उच्च न्यायालय चार राज्यों का साझा उच्च न्यायालय है। इसकी प्रमुख सीट असम के गुवाहाटी में है जबकि तीन बाहरी पीठ नागलैंड की राजधानी कोहिमा, मिजोरम की राजधानी आइजोल और अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में है।

मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धूलिया, न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह और न्यायमूर्ति एम आर पाठक की पूर्ण पीठ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के दौरान कहा, ''हमने नगालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 महामारी की चिंताजनक स्थिति का स्वत: संज्ञान लिया है, जहां फिलहाल दूसरी लहर चल रही है और संक्रमण दर बहुत अधिक है।''

अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और नगालैंड की नवीनतम उपलब्ध कोविड -19 संक्रमण दर क्रमशः 7.73 प्रतिशत, 10.85 प्रतिशत और 6.51 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.68 प्रतिशत है।

महामारी के दौरान मामलों में रोजाना वृद्धि से संबंधित स्वत: संज्ञान जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने तीनों राज्यों के महाधिवक्ताओं को 23 जुलाई को सुनवाई के दौरान उपस्थित होने का भी निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां