लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-पटना के बीच आज से शुरू होगी ‘गति शक्ति’ एक्सप्रेस

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर रेलवे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल और पटना जंक्शन के बीच शुक्रवार को पहली बार ‘गति शक्ति’ सुपरफास्ट विशेष रेलगाड़ी का संचालन करेगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इस रेलगाड़ी में वातानुकूलित-तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच लगे होंगे और इससे दिवाली व छठ पूजा के दौरान यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

रेलवे ने कहा, “इस रेलगाड़ी का संचालन दिवाली और छठ पूजा जैसे आगामी त्योहारों के मद्देनजर भीड़ से निपटने के लिए किया जाएगा। यह रेलगाड़ी सात नवंबर तक कुल पांच फेरे लगाएगी।”

एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, “आम लोगों की जानकारी के लिए अधिसूचित किया जाता है कि रेल यात्रियों की सुविधा और आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए, उत्तर रेलवे 01684/01683 आनंद विहार टर्मिनल-पटना-आनंद विहार टर्मिनल गति शक्ति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा।”

उत्तर रेलवे के अनुसार, 01684 आनंद विहार टर्मिनल-पटना जंक्शन गति शक्ति ट्रेन 29, 31 अक्टूबर के साथ ही दो, पांच और सात नवंबर को रात 11 बजकर 10 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी और अगले दिन अपराह्न तीन बजकर 45 मिनट पर पटना जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी के दौरान 01683 पटना जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल गति शक्ति एक्सप्रेस पटना जंक्शन से 30 अक्टूबर, एक, तीन, छह और आठ नवंबर को शाम पांच बजकर 45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

ट्रेन रास्ते में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, और दानापुर स्टेशन पर रुकेगी।

अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन के डिजाइन और अंदाज में सीट नंबर और अग्निरोधी सामग्री के साथ सुधार किया गया है और प्रत्येक कोच में 83 बर्थ हैं, जो मौजूदा तृतीय श्रेणी वातानुकूलित यान की तुलना में 11 अधिक हैं।

रेलवे के मुताबिक नए डिज़ाइन किए गए कोच में मध्य और ऊपरी बर्थ के लिए आरामदायक और श्रम दक्षता की दृष्टि से डिज़ाइन की गई सीढ़ी के साथ-साथ सभी यात्रियों के लिए वातानुकूलित ‘वेंट’ (प्रवाह को बंद करने की सुविधा), पढ़ने के लिये लाइट और यूएसबी चार्जिंग सॉकेट हैं। रेलवे ने कहा कि वे ‘फोल्डेबल’ जलपान टेबल और पानी की बोतल आदि रखने की सुविधा भी दी गई है।

इन कोचों को दिव्यांगों के अनुकूल भी बनाया गया है। शौचालयों को आधुनिक, सुरुचिपूर्ण रूप प्रदान किया गया है जो यात्रियों के अनुकूल फिटिंग भी प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल