लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘निवार’ के पहले चेन्नई के प्रमुख जलाशय का खोला गया द्वार

By भाषा | Updated: November 25, 2020 23:09 IST

Open in App

चेन्नई, 25 नवंबर चक्रवात ‘निवार’ के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तौर पर चेन्नई के चेम्बारम्बक्कम जलाशय के द्वार को पिछले पांच साल में पहली बार बुधवार को खोला गया। जलाशय के अतिरिक्त पानी को अडयार नदी में छोड़ा गया।

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के पहले भारी बारिश के कारण जलाशय के द्वार को खोल दिया गया और 1,000 क्यूसेक स्तर के हिसाब से नदी में पानी छोड़ने की शुरुआत हुई। रात आठ बजे तक 5,000 क्यूसेक के स्तर से पानी छोड़ा गया।

शहर में पानी की आपूर्ति के लिए यह जलाशय मुख्य स्रोत है और अतिरिक्त पानी को नदी में छोड़ दिया गया। जलाशय की क्षमता 3,645 मिलियन क्यूबिक फुट है जिसमें से इसका जलस्तर 3,000 एमसीफुट फुट तक पहुंच गया।

पांच साल बाद जलाशय का द्वार खोले जाने के मद्देनजर मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बांध का निरीक्षण किया और जल प्रवाह के संबंध में एहतियाती उपायों की समीक्षा की।

पलानीस्वामी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से सावधानी से काम करने को कहा ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा ना हो ।

अतिवृष्टि के कारण 2015 में जलाशय का द्वार खोलने में देरी होने से शहर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी थी। हालांकि, सरकार ने देरी से इनकार किया था।

चेम्बारामबक्कम जलाशय चेन्नई के चार महत्वपूर्ण पेयजल स्रोतों में से एक है जो 25.51 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और कांचीपुरम जिले के कुंदराथुर तालुक में स्थित है। इसके अलावा पोंडी, चोलावरम और रेड हिल्स जलाशय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू