लाइव न्यूज़ :

GATE 2022: अगले साल फरवरी में आयोजित किया जाएगा गेट परीक्षा, दो नए पेपर शामिल, जानिए समय सारिणी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 29, 2021 13:48 IST

GATE 2022: उम्मीदवारों को दो नए विषय- जियोमेटिक इंजीनियरिंग और नेवल आर्किटेचर- उपलब्ध होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगेट परीक्षा में विषयों की संख्या 29 हो जाएगी।5, 6, 12 और 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। गेट-2022 के लिए आईआईटी खड़गपुर आयोजक संस्थान है।

GATE 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट), 2022 परीक्षा फरवरी में आयोजित किया जाएगा। IIT खड़गपुर ने कहा कि परीक्षा में दो और पेपर जोड़े गए हैं। आईआईटी खड़गपुर गेट 2022 का आयोजन करेगा। 5, 6, 12 और 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। 

संस्थान ने बताया कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2022 पांच, छह, 12 और 13 फरवरी को होगी। गेट-2022 के लिए आईआईटी खड़गपुर आयोजक संस्थान है। संस्थान ने बताया कि अगले साल होने वाली परीक्षा में उम्मीदवारों को दो नए विषय- जियोमेटिक इंजीनियरिंग और नेवल आर्किटेचर- उपलब्ध होंगे। इसके साथ गेट परीक्षा में विषयों की संख्या 29 हो जाएगी।

आईआईटी-खड़गपुर के निदेशक वीके तिवारी ने कहा, "दो नए पेपर इन दो क्षेत्रों में हमारे स्नातकों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान करेंगे, खासकर जब देश को जहाज निर्माण उद्योगों और भू-सूचना विज्ञान में उन्नत क्षमताओं वाले मानव संसाधन की आवश्यकता होती है।" उन्होंने कहा, "इसके अलावा, गेट तेजी से ब्रांड वैल्यू हासिल कर रहा है और विदेशी विश्वविद्यालय भी अपने प्रवेश के लिए स्कोर का उपयोग कर रहे हैं।"

BDS और MPharm डिग्री रखने वालों को शामिल करने के लिए GATE 2022 के लिए पात्रता मानदंड का विस्तार किया गया है। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट एक ऐसी परीक्षा है, जो मुख्य रूप से मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश और सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी के लिए इंजीनियरिंग और विज्ञान में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है।

टॅग्स :भारत सरकारकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया