लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में गैस रिसाव, लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत

By भाषा | Updated: June 4, 2021 09:46 IST

Open in App

ठाणे, चार जून महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर में एक रसायन फैक्टरी में गैस का रिसाव होने से उसके आसपास रहने वाले लोगों को कुछ घंटों तक सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात को हुई और एक घंटे के भीतर ही रिसाव को बंद कर दिया गया।

ठाणे महानगरपालिका की क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन शाखा के प्रमुख संतोष कदम ने कहा, ‘‘बदलापुर (पूर्व) की शिरगांव एमआईडीसी में फैक्टरी में रात करीब 10 बजकर 22 मिनट पर गैस रिसाव की सूचना मिली। सल्फ्यूरिक एसिड और बेंजिल एसिड के अत्यधिक गर्म होने से रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण यह घटना हुई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इसके परिणामस्वरूप फैक्टरी के आसपास तीन किलोमीटर के इलाके में रह रहे निवासियों ने कुछ घंटों तक सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायत की।’’

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद बदलापुर नगर परिषद से दमकल की दो और शिरगांव एमआईडीसी से एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और रिसाव को ठीक किया।

कदम ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे तक हालात काबू में कर लिए गए। इस घटना से किसी को भी कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos