लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के संयंत्र में गैस रिसाव परिचालन में लापरवाही के कारण हुआः एनजीटी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मंगलवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के एक संयंत्र में गत जून में गैस रिसाव की घटना परिचालन में लापरवाही के कारण हुई। एनजीटी ने राज्य के उद्योग निदेशक को विशाखापत्तनम स्थित फार्मा सिटी के साथ ही ऐसे अन्य स्थानों की दवा इकाइयों की सुरक्षा ऑडिट किए जाने के निर्देश दिए।

गैस रिसाव की घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदेश कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि परवादा औद्योगिक क्षेत्र की साइनोर लाइफ साइसेंज फैक्टरी में 'बेंजिमिडाजोल' गैस के रिसाव का कारण प्रबंधन और उसके कर्मचारियों की लापरवाही था।

पीठ ने कहा, '' कंपनी के भीतर एवं बाहर आपातकालीन योजनाओं की आवश्यकता के तहत मानक सुरक्षा मानदंडों के पालन में गंभीर खामियां थीं। बिना सहमति के बेंजिमिडाजोल का निर्माण भी नियम के खिलाफ था।''

उन्होंने कहा, '' यह दलील खरी नहीं उतरती कि बेंजिमिडाजोल अंतिम उत्पाद नहीं था और इसका उपयोग ओमेप्राजोल के उत्पादन के लिए था जबकि इसके लिए अनुमति भी नहीं ली गई।''

एनजीटी ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी) और विशेषज्ञ समिति की उस बात से सहमति जताई कि बेंजिमिडाजोल के उत्पादन के वास्ते अलग से सहमति प्राप्त करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग