लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने फिर दिया पकौड़ा-नाले से चाय जैसा बयान, बोले- "खेत का कचरा बन सकता है कंचन"

By भाषा | Updated: October 26, 2018 18:14 IST

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ में आयोजित कृषि कुंभ को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के उपयोग के महत्व पर जोर दिया।

Open in App

कृषि क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकी के उपयोग के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनका यह स्पष्ट मत है कि किसान को कोई आगे नहीं ले जाता बल्कि किसान ही देश को आगे ले जाता है। 

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि खेत में कोई चीज खराब नहीं होती बल्कि कचरे को भी कंचन बनाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ में आयोजित कृषि कुंभ को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के उपयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने, कृषि लागत कम करने एवं लाभ बढ़ाने की दिशा में प्रतिबद्धता से काम कर रही है। 

उन्होंने कहा, ‘‘ हम बिजली और डीजल पर चलने वाले पम्पों को सोलर पंप में बदलने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। बिजली या डीजल पर चल रहे पम्पों को सौर ऊर्जा से बदलने का व्यापक अभियान चल रहा है। इसके तहत आने वाले चार वर्षों में देश भर में 28 लाख किसानों को सोलर पंप लगाने का अभियान है।’’ मोदी ने कहा कि इससे किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी दूसरा ज़रूरत के अतिरिक्त अगर बिजली पैदा होती है तो बिजली वितरण कंपनियों को बेच पाएंगे।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब किसान अन्नदाता था लेकिन आज उसके ऊर्जा दाता बनने की संभावना पैदा हो गई है। इस अभियान से किसान के जीवन में परिवर्तन आएगा प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ कल जो हमारा किसान अन्नदाता था, उसकी आज ऊर्जा दाता भी बनने की सम्भावना पैदा हो गई है।’’ 

उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले कृषि उन्नति मेले के दौरान मैंने किसान मेला लगाने की सलाह दी थी। इसका ही विस्तार कृषि कुम्भ के तौर पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में लगने वाले कुम्भ में अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन यूपी की धरती पर एक और कुम्भ आज से शुरू हो गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने पहली बार आलू खरीदने का भी फैसला किया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं