लाइव न्यूज़ :

मप्र में आमों की आड़ में ले जाया जा रहा 6.19 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा गया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 10:26 IST

Open in App

इंदौर, 31 मई राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मध्य प्रदेश के सागर शहर के नजदीक बड़ी मुहिम में 3,092 किलोग्राम गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशीले पदार्थ को एक ट्रक में आमों के बोरों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था।

डीआरआई की सोमवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मादक पदार्थों के काले बाजार में गांजे की इस जब्त खेप की कीमत 6.19 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह राज्य में डीआरआई की पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी खेप है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात सागर के पास एक ट्रक को रोका गया। राजस्थान में पंजीकृत इस मालवाहक गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर इसमें गांजे की कुल 3,092 किलोग्राम वजनी बोरियां मिलीं। मादक पदार्थ को छिपाने के लिए इस पर आमों के बोरे लाद दिए गए थे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ट्रक में सवार तीन लोगों को गांजे की अवैध खेप अपने पास रखने और इसकी तस्करी के आरोपों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में डीआरआई की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र