लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में दो करोड़ रुपये का गांजा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 15, 2021 15:45 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 नवंबर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोमवार को 1,240 किलोग्राम गांजा जब्त कर, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए गांजा की कीमत करीब 2.08 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां मेडिपल्ली में एक ऑटोमोबाइल गैरेज में छापा मारा और गांजा बरामद किया। गांजा की यह बड़ी खेप आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले के सिलेरू एजेंसी क्षेत्र से यहां लाई गयी थी, जिसे मुंबई ले जाने के लिए रखा गया था।

पुलिस ने 1,240 किलोग्राम गांजा जब्त करने के बाद इस सिलसिले में तीन तस्करों को हिरासत में लिया है। इनके पास से तीन वाहन भी जब्त किए गए हैं। इस गिरोह के मुख्य आरोपी समेत तीन लोग छापेमारी के दौरान भागने में सफल रहे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले के सिलेरू एजेंसी क्षेत्र में तस्करों से आठ हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से गांजा खरीदते थे और उसे कार के गैरेज में रखते थे। इसके बाद वे उसे अपने ग्राहकों को 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बेचा करते थे। सभी आरोपी इस अवैध कारोबार में पिछले करीब एक साल से सक्रिय थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू